प्रदेश में महिला सुरक्षा अभियान एक अनूठी पहल: ऐलकर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने महिलाओं में सामयिक चेतना, जागरूकता और आत्म विश्वास जाग्रत करने के लिए आरंभ किये जा रहे सम्मान सुरक्षा अभियान को अनूठी पहल बताया हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी से आरंभ अभियान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च तक चलेगा। प्रदेश के सभी पुलिस स्टेशन शालीनतापूर्ण संवाद को निरन्तरता बनाये रखने के लिए कृतसंकल्प रहेंगे।
 

उन्होंने बताया कि इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एक कार्यशाला में पुलिस, नगर सेना और सुरक्षा से संबद्ध विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने विभागीय अजेंडा के साथ संकल्पित प्रयास कर प्रदेश को सुरक्षा की दृष्टि से एक माॅडल राज्य स्थापित करने में अपनी-अपनी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय इन्सान को भगवान और पुलिस की याद आती हैं। ऐसे में विपत्तिग्रस्त महिला जब सुरक्षा की गुहार पुलिस केंद्र में लगाती हैं। 
 

पुलिस का आदर्श व्यवहार क्या हो इस पर विस्तार से चर्चा के साथ उस पर अमल करने का संकल्प लिया गया। इसके लिए पुलिस स्टेशनों के स्तर पर महिला सम्मान सुरक्षा संवाद अभियान आरंभ किया जायेगा। इसमें शौर्यादल के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि सहित संभ्रान्त महिलाएं भी भाग लेंगी। महिला सशक्तिकरण में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा।

(खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment