विश्व में भारत एक क्षेत्रीय शक्ति के रूप में उभरा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की एक क्षेत्रीय शक्ति के रूप में पहचान बनाने में सफल हुआ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 69 वे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रूनेई, फिलिपिन्स, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम, सिंगापुर, म्यांमार, थाईलैंड और लाओस के शासनाध्यक्षों को आमंत्रित करके समारोह के मौके पर एकता का संदेश दिया हैं। सभी राष्ट्रध्यक्षों ने समारोह में उपस्थित होने की सहमति जता दी हैं।
उन्होंने कहा कि आसियन देशों के शासनाध्यक्ष, राज्याध्यक्षों को आमंत्रित करने के पीछे प्रधानमंत्री की मंशा सिर्फ आर्थिक सरोकार पूरा करना भर नहीं हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में सुरक्षा के मामले में भारत को संतुलनकारी शक्ति के रूप में ला दिया हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान से सीमा विवाद विभाजन के साथ ही प्रेत छाया बन गया। भारत आसियन देशों का सदस्य नहीं हैं, फिर भी इन देशों की भू-राजनीतिक सामरिक स्थिति के कारण इन देशों से राजनयिक नीति बनाये रखना उसके हित में हैं। आसियन देश भारत के जितने करीब हैं, उतने ही निकट चीन के साथ हैं, लेकिन वियतनाम को छोड़े तो सांस्कृतिक दृष्टि से ये भारत के अपेक्षाकृत अधिक निकट हैं। इन देशों के साथ रिश्ते गरम रखकर ही भारत-चीन के प्रभाव को रोक सकता हैं।
अग्रवाल ने कहा कि भारत कई वर्षों से लुक इस्ट की पालिसी का जाप करता रहा हैं। इसकी सफलता से आर्थिक शक्ति के रूप में पहचान बनाता भारत विश्व की एक क्षेत्रीय शक्ति के रूप में क्षमता का प्रदर्शन करेगा। (खबरनेशन / Khabarnation)