गुरू गोविंद सिंह प्रकटोत्सव को स्मरणीय बनाने से सरकार की गरिमा बढ़ेगी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय ने गुरू गोविन्द सिंह के 350 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा मुद्राजारी करने के प्रयास को स्तुत्य बताते हुए कहा कि इससे जहा गुरू के 350 वां प्रकटोत्सव स्मरणीय बनेगा। वहीं नरेंद्र मोदी सरकार की गरिमा में चार चांद लगेंगे। गुरूजी की स्मृति में 350 रू. का सिक्का जारी दिया जा रहा हैं। अब तक देश में 10रू. का सिक्का सबसे बड़ा हैं।

उन्होंने बताया कि 350 रू. के सिक्के पर सिख तीर्थ हरिमिन्दर साहिब का चित्र और सामने के भाग में अशोक स्तंभ अंकित रहेगा।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment