जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद के पूर्व छात्र माजिन हसन खान बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

शमशाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद जिला विदिशा के पूर्व छात्र मास्टर माजिन हसन खान पुत्र एम.एच.खान प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद ने गत वर्ष सेन्य अकादमी के अंतर्गत अखिल भारतीय परीक्षा पास करने के पश्चात भारत की सर्वश्रेष्ठ अकादमी चेन्नई ओटीए से प्रशिक्षण प्राप्त कर अधिकारी के रूप में 10 मार्च 2018 को कमीशन प्राप्त किया। मास्टर माजिन हसन खान अपने समय के विद्यालय में उत्कृष्ट विद्यार्थी रहें हैं। वह इस संस्था के प्रथम छात्र हैं जिन्होंने सेना में इस पद को प्राप्त किया है।

मास्टर माजिन हसन खान को रक्षा अकादमी की कोर एयर डिफेन्स में बंगलुरु नियुक्त किया गया है। यह भी ख़ुशी की बात हैं कि लेफ्टिनेंट में उनकी प्रथम चॉइस एयर डिफेन्स थी जो उन्हें प्राप्त हुई। ऐसी ख़ुशी की घड़ी में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक अधिकारी, जिला अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं सभी पत्रकार बंधु कोटिश बधाइयाँ देते हैं। साथ ही ईश्वर से उनकी दीर्घ आयु एवं अधिक प्रगतिशील होने के लिए प्रार्थना करते हैं।

विदिशा एवं शमशाबाद के लिए यह गौरव का विषय हैं कि इस पद को मास्टर माजिन हसन खान ने प्राप्त किया। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment