भारत सरकार के GEM पोर्टल के उपयोग में मध्यप्रदेश अव्वल
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य गवर्मेंट-ई-मार्केट (GEM) पोर्टल के उपयोग में देश में प्रथम स्थान पर हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री संजय-सत्येन्द्र पाठक ने यह जानकारी देते हुए बताया हैं कि जीईएम पोर्टल के माध्यम से फरवरी-2018 के अंत तक 405.14 करोड़ रुपये की 6235 खरीदी के आदेश जारी किये गये हैं।
राज्य मंत्री पाठक ने बताया कि शासकीय कार्यालयों एवं अर्द्धशासकीय संस्थानों में शासकीय सामग्री की खरीदी में पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिये इन संस्थानों ने स्वयं ऑनलाइन खरीदी और प्रदाय आदेश जारी किये जाने की प्रक्रिया की हैं। उल्लेखनीय हैं कि जीईएम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमएसएमई विभाग और जेम के बीच एमओयू किया गया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!