पटेल ने उदयगिरी में देखीं गुफायें
भोपाल। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज विदिशा जिले के ग्राम उदयगिरी में प्राचीनकालीन गुफाओं को देखा। राज्यपाल के साथ गुजरात राज्य की चार सांसद भी थीं।
राज्यपाल पटेल एवं गुजरात राज्य के सांसदों ने मुख्यरूप से विष्णुजी की वराहअवतार की गुफा तथा शिवजी की गुफा सहित अन्य गुफाओं को देखा। गाईड ने मौके पर राज्यपाल एवं सांसदों को गुफाओं की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारियाँ दी।
राज्यपाल तथा गुजरात राज्य की सांसद सर्वदर्शना जारदॉश (सूरत), भारतीबेन शियाल (भावनगर), जयश्रीबेन पटेल (महसाना) और रंजनबेन भट्ट (बडौ़दा) का विदिशा पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल एवं सांसदों ने उदयगिरी भ्रमण के उपरांत जंगल रिसार्ट क्षेत्र से बेतवा नदी के विह्गंम दृश्यों का भी अवलोकन किया। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!