भगवान बलदाऊ मंदिर मथुरा से किसान सम्मान यात्रा प्रारंभ
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया भगवान बलराम का पूजन अर्चन
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए यह यादगार अवसर हैं कि किसान सम्मान यात्रा की शुरूआत भगवान बलराम की जन्मभूमि बलदाऊ मंदिर से हुई हैं। जिसने किसानों का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाया हैं, उसमें पहला नाम भगवान बलराम का आता हैं। खेती कैसे होती हैं? किसान का सम्मान कैसे बढ़े? इसका सूत्र धरती पर सबसे पहले देने वाले भगवान बलराम हैं। आधुनिक काल में आजादी के बाद मध्यप्रदेश की धरती पर किसानों के हक में जिसने सबसे अधिक फैसले लिए, किसानों का मान बढ़ाया और उनके बच्चों को गौरव से जिंदगी जीने का अवसर दिया। भगवान बलराम की जिस पर कृपा हैं, वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। चौहान ने यह बात मथुरा के बलदाऊ मंदिर में किसान सम्मान यात्रा की शुरूआत करते हुए कही।
पूर्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री, सांसद अजय प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजा वर्मा, स्थानीय विधायक पूरण प्रकाश, तेजवीर सिंह, रघुनाथ सिंह, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, पार्टी एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने भगवान बलराम का पूजन अर्चन किया। चौहान ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र सरकार ने अल्प समय में किसानों के हक में अनेक फैसले लिये फसल बीमा से लेकर, किसानों के लिए यूरिया की उपलब्धता बढ़ाने में नीम कोटेड यूरिया दिलाने के साथ अनेक काम केंद्र सरकार ने किये हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हक में जो काम किया वो भारत की धरती पर उदाहरण हैं। और कही भी किसी भी राज्य सरकार द्वारा किये गये कामों का अगर हम आंकलन करेंगे, तो किसानों के हक में सबसे अधिक काम किसी ने किये हैं तो वह शिवराज सरकार हैं।
उन्होंने कहा कि किसान गवाह हैं कि पूर्व की कांग्रेस की सरकारों में किसानों की क्या दशा की थी और आज किसान सम्पन्नता की ओर बढ़ा हैं। शिवराज सरकार ने किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज उपलब्ध कराया। चौहान ने भगवान बलराम से कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश एवं देश हित के साथ किसानों के हित में काम कर रहे हैं। हमारा मध्यप्रदेश और हमारा देश खेती किसानी में दुनिया में अपना नाम रोशन करता रहे, लाखों किसानों और उनके बच्चों की दुआएं नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान को मिलती रहें। देश और खेती किसानी फलती-फूलती रहे।
पूजन के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत सहित पार्टी एवं मोर्चा पदाधिकारी ध्वज थामकर मुरैना की ओर यात्रा के साथ रवाना हुए। (खबरनेशन / Khabarnation)