कायस्थ समाज अदभुत क्रियेटर समाज हैं
नेवरी में श्रीदेव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा हैं कि कायस्थ समाज अदभुत और क्रियेटर समाज हैं। इस समाज की रचनात्मक कार्यों में सदैव अहम भूमिका रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान यहाँ मनकामेश्वर मंदिर, चित्रगुप्त धाम, नेवरी में श्रीदेव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पंकज श्रीवास्तव द्वारा रचित चित्रगुप्त गान का अनावरण भी किया।
चौहान ने कहा कि नव-निर्मित मंदिर से सभी को नई प्रेरणा और शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोई चीज बनाना कठिन कार्य हैं, लेकिन यह कार्य कायस्थ समाज बखूबी कर रहा हैं। उन्होंने कहा
कि उनके जीवन में कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वालों की सराहना की। साथ ही कहा कि मंदिर परिसर में आवश्यक कार्यों के निर्माण में राज्य सरकार सहयोग करेगी। चौहान ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
इस अवसर पर राजाकिशन राम पार्वती बाई न्यास के अध्यक्ष कैलाश नारायण सारंग ने बताया कि सभी के सहयोग से आठ माह में मंदिर का निर्माण हुआ हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण में मिले सहयोग की जानकारी दी और दानदाताओं को धन्यवाद दिया। अंत में वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव ने आभार माना।
कार्यक्रम में सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक संजर, अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय तथा बड़ी संख्या में कायस्थ समाज बंधु उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)