किसान का बल शिवराज और कमल के नारों के साथ किसान सम्मान यात्रा विधानसभा क्षेत्रों मे प्रारंभ
भोपाल। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, किसान नेताओं की मौजूदगी में समारोहपूर्वक किसान सम्मान यात्रा प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में भगवान बलराम का पूजन कर उन्नतशील किसानों का सम्मान किया गया। किसानों ने प्रदेश सरकार की किसान नीतियों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त कर किसान का बल शिवराज और कमल के नारे लगाये। विधानसभा क्षेत्रों में विधायकगणों ने यात्रा का नेतृत्व किया। जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के विधायक नहीं हैं, वहां पर पार्टी एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, निगम मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेतागणों ने किसान सम्मान यात्रा की शुरूआत की।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि 13 शहरी क्षेत्रों एवं ग्वालियर, चंबल संभाग के 4 जिलों ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना और दतिया को छोड़कर 197 विधानसभाओं में भव्यता के साथ किसान सम्मान यात्रा प्रारंभ हुई। 15 अप्रैल तक यात्राएं विधानसभाओं में भ्रमण कर उन्नत किसानों का सम्मान करेगी।
प्रदेश शासन के वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार ने सांची के दिवानगंज से यात्रा की शुरूआत कर उन्नतशील किसानों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि लागत खर्च पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर किसानों को उसकी उपज के लिए समर्थन मूल्य दिए जा रहें हैं। जबकि कांग्रेस के समय खेती घाटे का सौदा बनी हुई थी। किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं किसानों की चौपाल तक पहुंचेगी और उन्नतशील किसानों का सम्मान होगा।
प्रदेश शासन के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बालाघाट के कनकी भैरवी से यात्रा की शुरूआत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों के कल्याण के लिए जितने ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं, उतने देश के किसी भी प्रांत मं नहीं हुए। किसानों की दिन रात मेहनत और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को लगातार 5 बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला हैं। किसान सम्मान यात्रा के माध्यम किसान मोर्चा प्रदेश का मान बढ़ाने वाले किसानों का सम्मान कर रहा हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, मोर्चा के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री हिम्मत डांगी, जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, विधायक दिलीप परिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह परमार, यात्रा प्रमुख महेंद्र भटनागर, नपा अध्यक्ष पप्पू जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष अवन्तिका जाट आदि अनेक किसान पदाधिकारी ने शुभारंभ किया व किसानों का सम्मान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने हुजूर विधानसभा के कालापानी से किसान सम्मान यात्रा की शुरूआत की। यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बैलगाडी से सम्मान समारोह तक अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में आज प्रदेश का किसान खुशहाल हैं। विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना में आज प्रदेश का किसान महती भूमिका निभा रहें हैं। शिवराज सरकार ने किसान बंधुओं को शक्तिशाली बनाया हैं। पूर्व में अतिथियों ने भगवान बलराम एवं बैलगाड़ी की पूजा कर उन्नतशील किसानों का सम्मान किया। इस अवसर पर मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक मीना, जिला शहर अध्यक्ष नर्मदा यादव, हरिनारायण पटेल, बी.एस.वाजपेयी सहित बडी संख्या में पार्टी एवं मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने रीवा जिले की मनगवां विधानसभा के मरहीमुंडीला गांव से किसान सम्मान यात्रा की शुरूआत की। यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा सरकार किसानों के लिए उनका साहस और सम्मान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प व्यक्त किया हैं। जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साकार करने का काम कर रहें हैं। गेहूं का समर्थन मूल्य 2 हजार रूपए प्रति क्विंटल करके शिवराजसिंह चौहान ने किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिया हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक पांचूलाल प्रजापति सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने सुवासरा विधानसभा शक्करखेड़ा गांव में उन्नत किसानों का सम्मान कर किसान यात्रा का शुभारंभ किया। किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के समय देश की जीडीपी में किसानों की आमदनी का हिस्सा60 प्रतिशत था जो कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण 2014 तक केवल 14 प्रतिशत ही रह गया। 2004-05 में यूपीए के समय गेहूं का समर्थन मूल्य 640 रूपए था जो आज मध्यप्रदेश सरकार ने 2 हजार प्रति क्विंटल कर दिया हैं। जो कि तत्कालीन यूपीए सरकार से तीन गुना अधिक हैं। कांग्रेस की सरकार ने खेती को नुकसान का धंधा बना दिया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों के लिए खेती लाभ का धंधा साबित हुई हैं।
सीहोर जिले के इच्छावर एवं सीहोर विधानसभा में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम, पूर्व मंत्री करणसिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुरेश राय एवं जिला अध्यक्ष सीताराम यादव ने किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। रावत ने कहा कि किसान खेती को व्यवसाय के बजाए अपना धर्म समझकर करता हैं। देश के विकास में किसानों का योगदान बहुमूल्य हैं और इसी भावना के साथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में किसान मोर्चा किसान सम्मान यात्रा निकाल रहा हैं। इस यात्रा के माध्यम से गांव के उन्नत किसानों का सम्मान किया जा रहा हैं। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं निर्णयों से किसानों को रूबरू कराने का काम यह यात्रा कर रही हैं।
अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र पटेल ने छिंदवाडा में किसान सम्मान यात्रा में किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान सरकार ने किसानों की पीड़ा को समझा हैं और अन्नदाता के परिश्रम और लोक सेवा कार्य को लाभकारी बनाने का बीड़ा उठाया हैं। अन्नदाता के सक्रिय सहयोग से ही प्रदेश कृषि कर्मण अवार्ड से पांच बार सम्मानित हुआ हैं। इससे प्रदेश की गरिमा बढ़ी हैं। मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश विदेश में एक कीर्तिमान गढ़ने वाले राज्य के रूप में पहचाने जाने लगा हैं।
शमशाबाद के हिनोतिया माली से प्रदेश शासन के मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा, भोजपुर कंकाली मंदिर से सुरेन्द्र पटवा, देवास के हाटपिपल्या से दीपक जोशी, प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर नरसिंहगढ़, प्रदेश मंत्री रघुनाथसिंह भाटी बासोदा, बुद्धसेन पटेल अमरपाटन, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष डॉ. हितेष वाजपेयी सिरोंज, महिला मोर्चा अध्यक्ष लता ऐलकर लांजी, विनोद सिंह जादौन विजपुर, कैलाश पाटीदार भीकनगांव, दर्शन सिंह चौधरी पाटन, वीरेन्द्र सिंह राणा राघौगढ़, प्रदेश मंत्री राघवेन्द्र सिंह ऋषि लोधी जबेरा, प्रदेश मंत्री कन्हाईराम रघुवंशी परासिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह सिवनी, पार्टी एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण एवं निगम मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर यात्रा का शुभारंभ किया। (खबरनेशन)