शाम-ए-ग़ज़ल 13 अप्रैल को

इंदौर। संगीत संस्था सुरताल के तत्वावधान में सुमधुर, फ़िल्मी, ग़ज़ल और गैर फ़िल्मी ग़ज़ल से महफ़िल रोशन होगी। ये खूबसूरत महफ़िल 13 अप्रैल 2018 शुक्रवार को शाम 6.15 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह रीगल पर सजेगी, जिसमें चुनिंदा नग़मे और ग़ज़ल पेश की जाएगी। जिसमें  कुछ बेहतरीन फिल्मी ग़ज़ल और गैर फ़िल्मी हैं, जो लोकप्रिय ग़ज़ल गायक , चन्दनदास,गुलाम अली , मेहदी हसन, हरिहरन , लता मंगेशकर,आशा भोसले आदि की आवाज़ में है |इसमें प्रमुख स्वर अभिजीत गौड़ , इंद्रजीत गौड़, उपासना पराशर, अनुभा खाडिलकर , कीर्ति महाशब्दे प्रदीप तपस्वी, स्वप्निल वर्मा, चारूलता सोनवणे, सचिन सर रहेंगे। सुरताल का प्रयास ये भी है कि उभरते फ़नकारों को मंच उपलब्ध करवाना। 

संगीत सयोजन मयूर पांडेय का रहेगा। हारमोनियम पर अभिजीत गौड़, की-बोर्ड पर मयूर पांडेय, तबला पर लोकेश उपाध्याय, गिटार पर योगेश कान्हरे, ऑक्टोपैड पर अभिषेक सालके और पर्कशन पर अभय चिटनीस संगीत देंगे। संचालन मोना ठाकुर करेंगी। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment