महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती समता दिवस के रूप में मनाई

पिछड़ा मोर्चा ने 838 मंडलों में महात्मा ज्योतिबा का पुण्य स्मरण

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने महान भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक, समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को समता दिवस के रूप में मनाया। पार्टी पदाधिकारीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ गरिमपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए।

भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री लालसिंह आर्य, सांसद एवं पार्टी प्रवक्ता आलोक संजर, एवं जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह की मौजूदगी में 7 नंबर स्टाप स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाज सुधारक और दलित एवं महिला उत्थान के लिए जीवन न्यौछावर करने वाले ज्योतिबा फुले का स्मरण किया। इस अवसर पर राजकुमार विश्वकर्मा, विकास विरानी, सुधीर जाचक, नीतिन दुबे सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने नीलबढ़ बागसेवनिया, परवलिया एवं 7 नं. स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुल जीवनपर्यंत समाज के पिछड़े वर्ग को समुन्नत करने की दिशा में काम किया, वे महिला शिक्षा के पक्षधर थे। उन्होंने समाज में नई क्रांति को जन्म दिया। इस अवसर पर मोर्चा के लखनसिंह दांगी, अमरीश राय, पूजा सोंधिया, धमेन्द्र गोस्वामी, हरिशंकर विश्वकर्मा, जगदीश चौरसिया सहित पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। 

कुशवाह ने बताया कि पिछड़ा मोर्चा द्वारा प्रदेश के मंडलों में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। वक्ताओं ने कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा के जीवन पर प्रकाश डाला।

इंदौर में मयूर नगर स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर ज्योतिबा के समाज उत्थान में दिये गये उनके योगदान स्मरण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक महेन्द्र हार्डिया, सुरेन्द्र वर्मा, नानूराम कुमावत सहित पार्टी एवं पिछड़ा मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

उज्जैन में इंदिरा नगर स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गब्बर भाटी, संदीप राजनोद, कैलाश पांचाल, सचिन मंडलोई सहित पार्टी एवं मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जबलपुर के केंट क्षेत्र में स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने समाज सुधारक ज्योतिबा का स्मरण किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री शरद जैन,सांसद राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष जी.एस.ठाकुर, महापौर स्वाती गोडवाले, विधायक अशोक रोहाणी, शिवराम नयन, राजेश मिश्रा, संदीप जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment