एट्रासिटी एक्ट को लेकर कांग्रेस ने गलत फहमी पैदा करने का काम किया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय स्वायत्त, संवैधानिक संस्था हैं जिसमें किसी भी राजनैतिक दल का हस्तक्षेप नहीं हो सकता हैं। कांग्रेस द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (प्रताड़ना निवारण) अधिनियम को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने गलतफहमी पैदा करने के लिए शरारतपूर्ण आरोप लगाकर अपनी विश्वसनीयता पर ही सवालिया निशान लगाया हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (प्रताड़ना निवारण) अधिनियम से पिछड़े समुदाय को हमेशा राहत मिली हैं। तथापि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर टिप्पणी करना प्रासंगिक नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाती मोर्चा के सभी पांच सांसद और 32 विधायक शीघ्र मोर्चा के केन्द्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंटकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति( प्रताड़ना निवारण) अधिनियम के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के संबंध में पार्टी का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment