श्रमिकों के पंजीयन में सहयोग करें आम नागरिक : मंत्री डॉ. मिश्र

भोपाल। जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सात दिवसीय पंजीयन अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. मिश्र ने इस मौके पर लोगों का आव्हान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने मोहल्ले, बस्ती और ग्राम के श्रमिकों के पंजीयन फार्म भरवाने में सहयोग करे। कार्यक्रम में विक्रम सिंह बुन्देला सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रशासन और मीडिया का सम्मान : दतिया के रावतपुरा कॉलेज में जिले के अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि दतिया में जनकल्याण और विकास की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा हैं। अपराधों पर नियंत्रण कायम हुआ हैं। पर्यटन विकास के लिये सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में चार धाम स्थापित कर धार्मिक पर्यटन बढ़ाने की पहल हुई हैं। माँ पीताम्बरा मंदिर के साथ ही उनाव बालाजी, रतनगढ़ और सनकुआ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment