मुख्यमंत्री ने इंदौर भवन दुर्घटना की उच्च-स्तरीय जाँच के दिये निर्देश

अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में समिति गठित

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के सरवटे बस स्टैण्ड क्षेत्र में बहुमंजिला भवन के गिरने की दुर्घटना की उच्च स्तरीय जाँच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना की जांच के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित की हैं। समिति को सात दिन में जाँच पूरी करने के लिये कहा हैं।

अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया हैं। जांच समिति में प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं पीआईयू, लोक निर्माण विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सदस्य के रूप में शामिल होंगे। यह समिति बहुमंजिला भवन गिरने की दुर्घटना के कारणों की जाँच करेगी। प्रदेश के अन्य पुराने भवनों की स्थिति के संबंध में भी यह समिति अपना प्रतिवेदन देगी, ताकि इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment