मुख्यमंत्री चौहान ने किया सोम यज्ञ समारोह का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ छह दिवसीय सोम यज्ञ समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चौहान ने सोमकलश पर माल्यार्पण किया।

चौहान ने श्रद्धालुओं से कहा कि भारतीय परंपरा में यज्ञ अनुष्ठान को वैज्ञानिक माना गया है। इससे आत्मिक शांति मिलती है और वातावरण शुद्ध होता है। चौहान ने इस अवसर पर सोम यज्ञ के प्रभाव और आयोजन पर आधारित चित्र  प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने वल्लभाचार्य जयंती पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में गोकुलोत्सव महाराज, भोपाल महापौर आलोक शर्मा,  शशिभाई सेठ,  कैलाश अग्रवाल, भगवान दास सबनानी, गोविंद गोयल, सोम यज्ञ महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment