म.प्र. राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी परवेज खान ने 800 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

खेल Jan 07, 2022

81वीं आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2022

 

 

भोपाल, 


कर्नाटक के मैंगलोर में 4 से 7 जनवरी, 2022 तक आयोजित 81वीं आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी परवेज खान ने 800 मीटर दौड़ 1ः52.42 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। मैंगलोर यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी देवैया टी.ए. ने 1ः52.63 सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा तथा नेहरू ग्राम यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी इरफान ने 1ः52.84 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।
उल्लेखनीय है कि अकादमी के खिलाड़ी परवेज खान ने 6 जनवरी को 1500 मीटर दौड 3ः48.39 सेकेंड में पूरी कर कांस्य पदक अर्जित कर मीट रिकार्ड भी तोड़ा था।

Share:


Related Articles


Leave a Comment