यह उपचुनाव मुंगावली के आन-बान-शान का चुनाव हैं

राजनीति Feb 08, 2018

अशोकनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया ने कहा कि यह चुनाव मुंगावली की आन-बान-शान का चुनाव हैं। विकास के स्थान पर कोरे रिश्तों से बरगलाने वाले इस उपचुनाव में मुंह की खाकर लौटेंगे। इस चुनाव में मुंगावली की जनता इन कांग्रेसियों को करारा जबाव देगी। हर चुनाव में परिवार का राग अलापने वाले बताएं कि कब उन्होंने गरीब की बेटी की शादी की चिंता की, कब किसानों के दर्द में शरीक हुए, कब उन्होंने बेटे-बेटियों के भविष्य की चिंता की। गांव, गरीब और किसानों के दर्द को प्रदेश की भाजपा सरकार ने ही समझा हैं और इस चुनाव में जनता अपने मत द्वारा भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी।
 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बाकी बचे 15 दिन पूरा समय संगठन को दें हमारे कार्यकर्ता देवतुल्य हैं आप जाकर क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में जनता से मतदान की अपील करें। यह मात्र छह माह का चुनाव हैं यह उपचुनाव आने वाले समय की दिशा तय करेगा।
इस अवसर पर संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, विशाल राजोरिया, देवेंद्र ताम्रकार, पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, नीलम सिंह, लड्डूराम कोरी, मलकीत सिंह, पहलवान साहू, सुशीला साहू, पप्पू भाई, नीरज मनोरिया, डॉ.जयमंडल सिंह यादव, हरिबाबू राय, अमरजीत छाबड़ा, रविन्द्र लोधी, प्रतापभान सिंह यादव, नीरज राय, नंदलाल यादव, इन्दिरा पाराशर, वर्षा बडकुल, हरीश जैन, विश्वजीत छाबड़ा, मुकेश अहिरवार, शिव रघुवंशी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

पार्टी प्रत्याशी बाईसाहब ने किया सघन जनसंपर्क
 

मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी बाईसाहब यादव ने आज पिपरई मंडल के खैराई, बक्सनपुर, जारौली, बेलई, मक्तनखेड़ी, देरासा, आकेत, लिधोरा, गरेंठी, जमाखेड़ी में जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
 

इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ नेता महेन्द्र यादव, सोनाबाई अहिरवार, रामबाबू यादव, मामा हरपाल यादव, विमल पटेल, रामराजा, आनंद जोशी, अशोक यादव, गब्बर सिंह, सुनील यादव, भोगीराम लोधी, राजपाल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए महेन्द्र यादव ने कहा कि आप सभी 24 फरवरी को अपने अमूल्य मत से भाजपा प्रत्याशी बाईसाब यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं और मुंगावली को विकास की मुख्य धारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि मुंगावली विधानसभा के 264 मतदान केन्द्रों की परिधि में आने वाले हर क्षेत्र के लिए शिवराज सरकार ने विकास की अनेक योजनाएं बनाई हैं और अनेक योजनाएं जारी भी हैं। उन्होंने कहा कि मुंगावली क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी, बाईसाब यादव की नामांकन रैली में उमड़े जनसमूह ने यह सिद्ध कर दिया हैं कि भाजपा प्रत्याशी इस क्षेत्र से भारी मतों से विजयी होंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment