समर्पण दिवस एवं किसान सम्मेलन भोपाल विषय पर बैठक सम्पन्न

राजनीति Feb 08, 2018

इंदौर। भाजपा कार्यालय परिसर इन्दौर पर बैठक की शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर मल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर सम्भागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावडा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, समर्पण राशी जिला प्रभारी गोपालसिंह चौधरी,महामंत्री गुमानसिंह पंवार, चिन्टु वर्मा और सुखलाल मन्सारे ने की। 
 

जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने बताया कि हम समर्पण दिवस 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथी पर प्रत्येक मण्डल से समर्पण राशि जिला मुख्यालय पर जमा करा कर, जिसमे महु नगर मण्डल को 3 लाख, राउ मण्डल को 3 लाख, शेष 12 मण्डलो को 1.5 लाख रूपये समर्पण राशी जमा कर मनायेंगे। उक्त राशी को संगठन को मजबुत करने के लिए तथा संगठन का विस्तार करने के लिए उपयोग मे लाया जाऐगा। 
 

दिनांक 12 फरवरी को यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर भोपाल मे जम्बूरी मैंदान पर होने वाले किसान महासम्मेलन में 175 बसो व निजी वाहनो से जिले के करीब 10 हजार किसान उक्त महासम्मेलन में भाग लेने के लिए सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगें । 
 

सम्भागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावडा ने बताया कि हमें आने वाले दिनों मे संगठन के तीनों महत्वपूर्ण कार्यों को सफल करना हैं जिसके लिए योजना बनाकर बिना समय गवाये आज से ही जुट जाना चाहिये जिससे हमे सफलता निश्चित प्राप्त होगी। 
 

जिला प्रभारी गोपाल चौधरी ने बताया कि समर्पण राशि संगठन को मजबबत व क्रियाशिल बनाये रखने के लिए संगठन की महत्वपूर्ण कार्य पद्धति हैं जिसके द्वारा संगठन मे कार्यकर्ताओ को संगठन के प्रति निष्ठा एवं लगाव बनाये रखने के लिए आवश्यक हैं। इसलिए इस अभियान मे जुट जाना चाहिए क्योंकि हमें संगठन की ओर से 25 लाख रूपये समर्पण राशि एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया हैं। 
 

इस अवसर पर मुख्य रूप से बहादुर सिंह डाबी, महेन्द्र महोदय, अन्तर दयाल, मुकेश सूरा, मुकेश चौहान, जीवन सिंह गेहलोत, रामकिशोर शुक्ला, भारती पाटीदार, घनश्याम नारोलिया, सुनील तिवारी, मनोज पाटीदार, सुरेश धनखोडी, भारतह सिंह आजंना, कार्यालय मंत्री विष्णुप्रसाद शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया, मण्डलों के अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष, समर्पण राशि मण्डल प्रभारी एवं जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चिन्टु वर्मा ने किया एवं आभार महामंत्री गुमान सिंह पंवार ने माना। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment