पूरे देश से कांग्रेस का सफाया, अब कोलारस की बारी
कोलारस। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश शासन की मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने कहा कि क्षेत्र के लिये जो प्रतिनिधि और सरकार कार्य करे हम उसी को वोट देंगे। जो कार्य नहीं करता उसे वोट प्राप्त करने का अधिकार नहीं हैं। अब नारे गढकर वोट मांगने वालों की राजनीति नहीं चलेगी अब जो कार्य करेगा उसे ही जनता का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो चुका हैं अब कोलारस की बारी हैं। भाजपा की जीत से कोलारस क्षेत्र में विकास का रास्ता खुलेगा।
बदरवास मण्डल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यशोधराराजे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन हैं यह देश का सबसे बड़ा राजनैतिक दल हैं। आज देश के 80 प्रतिशत भू भाग पर भाजपा शासित सरकारें हैं हम सकारात्मक तौर पर कोलारस क्षेत्र को जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का सवाल हैं कोलारस के विकास का सवाल हैं कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं हैं कोलारस में प्रदेश की शिवराज सरकार ने करोड़ों रुपये की योजनाएं शुरू की हैं जिसका लाभ आने वाले समय में कोलारस की जनता को मिलेगा और कोलारस विधानसभा एक आदर्श विधानसभा के रूप में बनेगी।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बूढ़ाडोंगर गांव की हरिजन बस्ती मे धनवीर जाटव के घर पहुंच कर सभी लोगो के साथ चाय पानी ग्रहण किया। सिंधिया ने कोलारस क्षेत्र के बदरवास मण्डल के ग्राम बूढ़ाडोंगर,चितारा, तिलतिलि में सम्पर्क, बदरवास में कार्यकर्ताओं की बैठक और चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर के सम्मान की चिंता भाजपा ने की
प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति मंत्री लालसिंह आर्य ने कोलारस विधानसभा के रन्नौद मंडल के ग्राम डगपिपरी, धंधेरा, अकाझिरी, माडागणेशखेड़ा, खरेह, बीजरी, देहरदा गणेश में ग्रामीणों से संपर्क किया और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमरावअम्बेडकर के सम्मान की चिंता भाजपा ने की हैं उनको भारत रत्न भाजपा की सरकार में मिला आज उनके जीवन से जुड़े स्थानों पर स्मारक भी भाजपा ने बनाया हैं। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को डॉ आंबेडकर के जन्म स्थान महू में प्रतिवर्ष कुम्भ का आयोजन किया जाना भी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की देन हैं इसके साथ ही संत रविदास कुम्भ भी सागर, मैहर और उज्जैन में आयोजित किया जाता हैं जिससे लोग संत शिरोमणि के आदर्श, जीवन चरित्र व कृतित्व से परिचित हो सके।
भाजपा सरकार ने अंत्योदय को साकार किया: शर्मा
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने ग्राम जुर, डोडयाई में पहुचकर ग्रामीणजनों से संपर्क किया। ग्रामीण से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि गरीब, महिला, दलित, किसान, युवा, सबके लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पं दीनदयाल के अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने के लिये लगातार काम रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से 24 फरवरी को कमल के फूल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। (खबरनेशन / Khabarnation)