पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 9 फरवरी से सभी 56 जिलों में

राजनीति Feb 08, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने बताया कि 9 फरवरी से प्रदेश के सभी संगठनात्मक 56 जिलों में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जायेंगे। जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, महामंत्री कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री भाग लेंगे।
 

प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र में मिशन राष्ट्र प्रथम, दूसरे सत्र में डिजिटलाईजेशन मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी, तीसरे सत्र में पिछड़े वर्ग मोर्चा की भूमिका, चौथे सत्र में मंडल सह बैठक और पांचवे सत्र में सबका साथ सबका विकास केन्द्रित विचार व्यक्त किए जायेंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और विषय विशेषज्ञ इन सत्रों को संबोधित करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment