भाजपा प्रचार साहित्य निर्माण विभाग के जिला संयोजकों की घोषणा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से भाजपा प्रचार साहित्य निर्माण विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन सिंह चौहान ने जिला संयोजकों की घोषणा कर दी हैं।
जिला संयोजकों में लोकेन्द्र शास्त्री श्योपुर, प्रदीप अवस्थी मुरैना, वीरेन्द्र ओझा भिण्ड, डॉ. अरविंद वैद्य ग्वालियर नगर, नर्मदा प्रसाद पाण्डेय ग्वालियर ग्रामीण, गीताराम पटसारिया दतिया, हरिगोपाल शर्मा शिवपुरी, अगम द्विवेदी गुना, राजीव जैन अशोकनगर, राजेश पंडित सागर, जिनेन्द्र धुवारा टीकमगढ़, संदीप सोनी छतरपुर, राघवेन्द्र परिहार दमोह, धमेन्द्र नामदेव पन्ना, रामलाल तिवारी रीवा, विश्वनाथ सिंह तिवारी सतना, नरेंद्र गौतम सीधी, दिलीप दुबे सिंगरौली, दीपक राय शहडोल, प्रवीण सिंह गहरवार अनुपपूर, झाला नरेश पटेल उमरिया, राजीव बेटिया जबलपुर नगर, शशिकांत साहू जबलपुर ग्रामीण, अनिल शर्मा कटनी, भागीराथ उरैती डिण्डोरी, आशीष सेठ मण्डला, अशोक सागर मिश्र बालाघाट, सुनील बघेल सिवनी, संतोष चौकसे नरसिंहपुर, विवेक चौरसिया छिंदवाड़ा, भगवान सिंह मीना होशंगाबाद, उदय सिंह चौहान हरदा, शत्रुजीत शुक्ल बैतूल, धमेन्द्र कौशल भोपाल नगर, अमित तिवारी भोपाल ग्रामीण, विजय जाट विदिशा, राजेश राठौर सीहोर, रामेश्वर आचार्य राजगढ़, रामस्वरूप मुंदड़ा इंदौर नगर, रामलाल प्रजापति इंदौर ग्रामीण, जितेन्द्र सिसोदिया खण्डवा, कमलेश गोविन्द वाला बुराहनपुर, वीरेन्द्र मण्डलोई खरगौन, शिवपाल सिसोदिया बड़वानी, अजय जायसवाल अलीराजपुर, मनोहर मोदी झाबुआ, धर्मेन्द्र शर्मा धार, राकेश पण्ड्या उज्जैन नगर, कैलाश गट्टानी उज्जैन ग्रामीण, महेश भावसार शाजापुर, दिलीप खण्डेलवाल आगर, नीरज चौहान देवास, राजेश मुणत रतलाम, विनय दुबेला मंदसौर, अशोक जैन को नीमच जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)