भोपाल संभाग से पौने दो हजार बस्ती प्रमुखों ने बस्तियों में नवाचार आरंभ किया
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के भोपाल संभाग के जिलों में संपन्न बैठक में बस्ती प्रमुखों के कामकाज की समीक्षा की गयी। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश टटवाल ने की। मोर्चा के सभी मंडलों का गठन हो चुका हैं। बस्ती प्रमुखों ने बस्तियों में प्रधानमंत्री के ‘‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’’ अभियान का ब्यौरा प्रस्तुत किया। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के साथ केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को चौपालों में जनता को रूबरू कराया गया।
भोपाल नगर में 485 बस्ती प्रमुख गठित किए जा चुके हैं। बैरसिया भोपाल ग्रामीण 150 बस्तियों में प्रमुखों का मनोनयन किया जा चुका हैं। राजगढ़ में 235 और विदिशा नगर में 185 बस्ती प्रमुखों ने कामकाज संभाल लिया हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा अगले माह राज्य स्तरीय बस्ती प्रमुख सम्मेलन और मोर्चा महिला सम्मेलन की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा की गयी। सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री बैठक में शामिल हुए और मोर्चा की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी।
अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने उज्जैन संभाग की बैठक की अध्यक्षता की। कैरो 25 अप्रैल को जबलपुर संभाग की बैठक में भाग लेंगे। प्रदेश में एक लाख बस्ती प्रमुखों का मनोनयन किया जाना हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)