राम बाई के पति गोविंद सिंह के खिलाफ न वारंट है और न वे फरार घोषित हैं: अभय दुबे

राजनीति Jul 19, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा और उपाध्यक्ष अभय दुबे ने आज जारी अपने संयुक्त बयान में बताया है कि बसपा विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह निवासी हनौता के संदर्भ में यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि एक फरार आरोपी विधानसभा में घूम रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि 15 मार्च 2019 को थाना हटा क्षेत्र में घटित अपराध में विधायक राम बाई के पति का न तो किसी प्रकार का वारंट जारी हुआ है और नही वे फरार घोषित किये गये हैं। उनका प्रकरण धारा 173 (8) में विवेचनाधीन है। प्रथम दृष्टया गवाहों के आधार पर पुलिस के सम्मुख यह तथ्य आये हैं कि गोविंद सिंह अपराध घटित होते वक्त मौके पर नहीं थे। उक्त हत्या के प्रकरण में सात नामजद आरोपी थे तथा बाकी अन्य के खिलाफ फरियादियों ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए 20 अन्य आरोपियों को भी नामजद किया। इस प्रकार 21 आरोपियों तथा 6 फरार आरोपियों के खिलाफ 12 जून 2019 को चालान भी माननीय जे.एम.एफ.सी. न्यायालय हटा के समक्ष दिनांक 13 जून 2019 को प्रकरण क्रमांक 272/19 पर पेश किया गया है। 

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित कर अपराध मुक्त प्रदेश की ओर दृढ़ता से कदम बढ़ा रही है। अपराध में संलिप्त किसी भी रसूखदार अपराधी को छोड़ा नहीं जायेगा और किसी निर्दोष के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जायेगी। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment