गोविन्द मालू के 5 सवाल कांग्रेस से

राजनीति May 16, 2019


खबरनेशन/Khabarnation  
 
1.    नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने तो राहुल गाँधी को संविधान और लोकतंत्र के लिए  खतरा नज़र आता है ! क्या कांग्रेस राज में 1973 में इंदिराजी ने ए.एन.रे को भारत का मुख्य न्यायाधीश शैलट, हेगड़े, ग्रोवर की वरिष्ठता को नज़र अंदाज कर नहीं बनाया था ? क्योंकि ए.एन.रे कांग्रेस के ईशारे पर न्यायपालिका चलाते थे इन्ही न्यायाधीश ने 1976 में शिवकांत शुक्ला बनाम ए.डी.एम. जबलपुर प्रकरण में सभी मौलिक अधिकारों को ख़त्म कर दिया था |

इस खण्डपीठ में एम.एच.बैग भी थे जिन्हें इंदिराजी ने उपकृत किया, सुप्रीमकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया, रिटायर्मेंट के बाद  नेशनल हेराल्ड (सोनिया-राहुल की जमानत वाला अखबार) का डायरेक्टर बनाया, 1980 में बैग सा. को अल्पसंख्यक आयोग का चेअरमैन नियुक्त किया | 1988 में पद्मविभूषण  दिया | कानून का राज कांग्रेस के हाथ हो गया | 

न्यायाधीश बहेरुल इस्लाम कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य थे,1962  में लोकसभा का टिकट मिला, हार गए, 1968 में दोबारा कांग्रेस ने राज्यसभा में भेजा | 1972 में सांसद पद से इस्तीफा देकर गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने 1980 में सेवानिवृत हो गए | इंदिराजी सत्ता में पुनः आई तो सीधे सुप्रीमकोर्ट का न्यायाधीश इस्लाम साहेब को बनवा दिया, इसके एक माह बाद पद से इस्तीफा दिलवाकर फिर राज्यसभा में भेज दिया। क्या कांग्रेस इस तरह संविधान की रक्षा कर रही थी,न्यायपालिका को स्वतंत्र, निर्भीक रख रही थी ?

2.  कांग्रेस की यू.पी.ए. सरकार से सेना 1,65,000 रक्षा जैकेट की माँग कब से कर रही थी,फिर मोदी सरकार ने ख़रीदा तो उसे कांग्रेस सरकार क्यों नहीं खरीद पाई ?

3.  एन.डी.ए. की अटल सरकार में 31,271 कि.मी. नेशनल हाई-वे बने! जबकि, 46 साल में कांग्रेस ने कुल 12,105 कि.मी. ही बनाए | फिर 2004 से 12 में यू.पी.ए. ने मात्र 1,406 कि.मी. ही हाई-वे बनाए! 2018 तक मोदी सरकार ने 48,750 कि.मी. ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जो यू.पी.ए. के दस साल से भी दुगुना रहा! यू.पी.ए. के राज में कांट्रेक्टर टेंडर ही डालने नहीं आते थे। 05 दिसम्बर 2013 को संसद में एक प्रश्न के उत्तर में तब के सड़क परिवहन मंत्री ने स्वीकारा कि 19 परियोजनाओं के टेंडर एक से पाँच बार जारी किए थे। लेकिन, लोग टेंडर डालने ही नहीं आए! मोदी सरकार में 32 कि.मी.प्रतिदिन हाई-वे और 134 कि.मी.प्रतिदिन ग्रामीण सड़कें बन रही हैं कांग्रेस राज में ऐसा क्यों नहीं हुआ ?         

4.  कोयम्बटूर बम धमाकों के आरोपी अब्दुल नासेर मदनी की रिहाई के लिए केरल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर काँग्रेसी  और वामपंथीयों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने का उदाहरण क्या काँग्रेस की उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील, लोकतांत्रिक, देशभक्त, देशहित, स्टेट्समेन की छवि को परिलक्षित करता है?क्या सत्ता के लिए वोट बैंक की घृणित राजनीति नहीं है?

5.  दिग्विजयसिंह कहते है, कि "संसद में गाँधी के सामने सावरकर की पेंटिंग शर्मनाक है", तो क्या कांग्रेस इस वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिन्होंने दो काले पानी की सजा भुगती, ऐसे वीर सपूत के अपमान पर चुप क्यों रहती है ? क्या कांग्रेस वीर सावरकर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं मानती ?

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment