मुज्जफरपुर में शकुन पांडे द्वारा महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, मुज्जफरपुर में गांधी पार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय द्वारा गांधीजी के पुतले पर गोली चलाने, मिठाईयां बांटने और नाथूराम गोडसे के लिए महात्मा गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाने के विरोध में अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के निर्देश पर आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भोपाल के मिंटो हाॅल परिसर में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर और दो मिनिट का मौन रखकर उक्त घटना के प्रति कांगे्रसजनों ने अपना विरोध दर्ज कराया।
कांगे्रस उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में हुए इस घृणित कृत्य का कांगे्रस द्वारा किये जा रहे राष्ट्रव्यापी विरोध की कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी इस घटना के विरोध में धरना देकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश 30 जनवरी को महात्मा गांधी की 71 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा था तब उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्यों ने पिस्टल निकाली और गांधी जी के पुतले पर गोली चलाई, मिठाइयां बांटी और गांधीजी के हत्यारे और अखिल भारत हिंदू महासभा का सदस्य रहे नाथूराम गोडसे के पुतले पर माल्यार्पण किया। सदस्यों ने गांधी जी का पुतला दहन किया और नाथूराम गोडसे के पक्ष में ‘महात्मा गोडसे जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए थे।
शेखर ने कहा कि महात्मा गांधी के प्रति ऐसी तिरस्कारपूर्ण घटनाएं भाजपा शासित राज्यों में सत्ताधारी पार्टी के परदे के पीछे से सहयोग देने के कारण हो रही हैं। इससे जाहिर है कि राष्ट्रपिता के विरुद्ध और धर्मनिरपेक्ष विचारों, अहिंसा और भाईचारे के प्रति उनमें कितनी घृणा व्याप्त है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान शेखर के अलावा जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, प्रदेश कांगे्रस पदाधिकारीगण सर्वश्री प्रकाश जैन, सै0 साजिद अली, राजीव सिंह, कैलाश मिश्रा, आर.डी. त्रिपाठी, राजकुमार पटेल, मांडवी चैहान, आभासिंह, पं. हरिशंकर शुक्ल, दीपचंद यादव, कुलभूषण, आनंद तारण, यशवंत यादव, प्रशांत गुरूदेव, मुईनउद्दीन सिद्वीकी, निहाल अहमद, गन्नू तिवारी, नासिर खान, गिरीश शर्मा, संतोष कंसाना, ईश्वरसिंह चैहान, विष्णु विश्वकर्मा, मतीन खान, प्रेमलता सैनी, इदरीस खान, कमलेश बाथम, साधनासिंह, प्रेमलता सैनी, ए.बी. खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।