मध्यप्रदेश में कर्जमाफी नहीं करने वाले मुख्यमंत्री को हटाएं राहुल गांधी: शिवराज सिंह

राजनीति Feb 04, 2019

गरीबों नौजवानों और सैनिकों का सम्मान हैं मोदी

खबरनेशन/Khabarnation   

उत्तरप्रदेश/हरदोई। बुआ और बबुआ का गठबंधन नहीं, यह ठगबंधन है। जिनकी नीति और नियत अलग-अलग है। 2019 का चुनाव धर्म युद्ध है, यह भारत को बचाने का चुनाव है। उत्तरप्रदेश में 73 सीटें और अवध क्षेत्र की 16 सीट लाकर 74 सीटों से अवध क्षेत्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। उक्त उद्बोधन भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश के सेक्टर संयोजक बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त किए।

भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र उत्तरप्रदेश के सेक्टर संयोजक की बैठक गांधी मैदान में हरदोई, मिश्रिख, सीतापुर, लखीमपुर, धौरहरा लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर संयोजक व कोऑर्डिनेटर सम्मिलित हुए। सेक्टर संयोजक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एमपी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हरदोई आकर मन अत्यंत प्रसन्न है। इस अवध क्षेत्र से की सोलहवीं सीट भी आनी चाहिए, जिससे 74 सीटों से 2019 के चुनाव में मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, बुआ और बबुआ का गठबंधन ना होकर यह विशुद्ध रूप से ठग बंधन है। इसका दूल्हा कौन है कौन घोड़ी पर बैठेगा ? यह तय नहीं है। अलग अलग नीति और नियत के लोगों का गठबंधन है जो मोदी रूपी बाढ़ के खतरे से उबरने के लिए एक टहनी पर इकट्ठा हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संघीय ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। शारदा चिटफंड घोटाले की जांच की आंच कहां तक जाएगी, इसे बचाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन देश का चौकीदार किसी भी चोर को छोड़ेगा नहीं। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा करने वाले राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में अगर किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को हटा देंगे। राहुल गांधी ने कहा था उत्तर प्रदेश की सरकार योगी जी ने 36 हजार करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया। मध्यप्रदेश में एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म युद्ध है। भारत को बचाने का चुनाव है। अमेरिका और इजरायल सर्जिकल स्ट्राइक करने वालों में अपने देश का नाम भी जुड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में व्याप्त गुंडागर्दी और भय का वातावरण समाप्त होने जा रहा है। योगी जी ने 69 तो ठोक दिए, कुछ तो अपनी जान बचाने के लिए दोबारा जेल जा चुके हैं। उन्होंने कहा चंबल में डाकू का सफाया हो गया । चौहान ने कहा कि भारत माता की जय और वंदे मातरम पर प्रतिबंध लगाने वाले देश को किस राह पर ले जाने वाले हैं। मोदी के नेतृत्व में देश दिन ब दिन विकासशील देशों की पंक्तियों में खड़ा हो चुका है। उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों नौजवानों किसानों के लिए चलाई गई जनहित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि सेक्टर संयोजक और बूथ कार्यकर्ता यह संकल्प ले ले कि, उन्हें अपना सेक्टर जिताना है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment