आजादी के बाद से आज तक कांग्रेस लगातार झूठ बोलती रही : आलोक संजर

राजनीति Jan 31, 2019

भोपाल उत्तर विधानसभा की बैठक संपन्न

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल उत्तर विधानसभा की आवश्यक बैठक आज महापौर निवास में संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, सांसद आलोक संजर, लोकसभा संभाग नगर संयोजक पालक के प्रभारी महापौर आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री जसवंत सिंह हाड़ा ने आगामी लोकसभा चुनाव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह लोकसभा चुनाव दो दलों या महागठबंधन के बीच होने वाला चुनाव न होकर देश के भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव है। इस महायुद्ध में जीत के लिए हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ आहुति देनी होगी। हमें अपनी सरकारों के अच्छे कामों को जनता तक ले जाना होगा। उसे अपने नेताओं और अन्य दलों के नेताओं के बीच का फर्क समझाना होगा। एकजुटता हमारी पहचान है और हमें एकजुट होकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में उतरना है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि युवा संसद, मेरा घर भाजपा का घर, सैनिक सम्मान समारोह, वाहन महारैली कमल ज्योति, पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

आलोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन-पत्र में सभी किसानों का 2 लाख रू. तक का ऋण माफ करने की बात कही थी और आज अलग-अलग श्रेणियां बना दीं। अलग-अलग रंगों के फार्म भरवाकर यह सरकार रंग बदल रही है। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी तक 80 लाख किसानों के खातों में सरकार पैसा डालकर उनका कर्ज माफ करे, वरना कर्जमाफी पर हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। शर्मा ने प्रदेश में किसान ओला-पाला से पीड़ित है लेकिन इनकी सुध लेने मुख्यमंत्री और कोई भी मंत्री इनके खेतों में नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि कार्यकर्ता एकजुट हो जाए और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करें। कार्यकर्ता के हौसले और आत्मविश्वास से भारतीय जनता पार्टी विजय प्राप्त करेगी।

आलोक संजर ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जो आजादी के बाद से आज तक लगातार झूठ बोलती रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी के कार्यकाल में देश में विकास की धारा बही, लेकिन कांग्रेस झूठ बोलती रही। उन्होंने कहा कि कितने ही ऐसे काम हैं, जो देश में पहली बार स्व. अटलजी की सरकार के दौरान किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना, एक्सप्रेस हाइवे, स्वर्णिम चतुर्भुज, पोखरण विस्फोट, कारगिल विजय, सशस्त्र सेनाओं को सम्मान दिया जाना आदि ऐसे काम हैं, जिन्हें पं. नेहरू से लगाकर स्व. राजीव गांधी तक की कांग्रेसी सरकारें नहीं कर पाई थीं और अटलजी की सरकार ने उन्हें पहली बार साकार किया।

 इस अवसर पर  सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल,अशोक सैनी, फातिमा सिद्दीकी,राजेंद्र गुप्ता, जगदीश यादव, विष्णु राठौर,हरदीप सिंह बब्बू, उत्तर विधानसभा के उत्तर विधानसभा के प्रभारी, अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष विकास सोनी, शाहजहानाबाद मंडल के अध्यक्ष  हरि ओम, बस स्टैंड मंडल के अध्यक्ष विनोद चौरसिया सहित नगर केंद्र के संयोजक, पालक मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आयोजित जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता ने दी।

               

Share:


Related Articles


Leave a Comment