देश प्रगति की राह पर, इसे और गति देने के लिए हमारा फिर जीतना जरूरी

राजनीति Jan 29, 2019

लोकसभा चुनाव संबंधी प्रदेश स्तरीय बैठक में वक्ताओं ने बताया चुनाव का महत्व

खबरनेशन/Khabarnation   

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर मोर्चे पर तरक्की की है। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं और दुनिया में मां भारती का गौरव बढ़ा है। हमारा भारत एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में दुनिया में पहचान बना रहा है। तरक्की की यह रफ्तार और दिशा बनी रहे, विकास की निरंतरता जारी रहे, इसके लिए जरूरी है कि हम आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायें। यह बात बुधवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  रामलाल जी, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में कही। वक्ताओं ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव दो दलों या महागठबंधन के बीच होने वाला चुनाव न होकर देश के भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव है। इस महायुद्ध में जीत के लिए हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ आहुति देनी होगी। हमें अपनी सरकारों के अच्छे कामों को जनता तक ले जाना होगा। उसे अपने नेताओं और अन्य दलों के नेताओं के बीच का फर्क समझाना होगा। एकजुटता हमारी पहचान है और हमें एकजुट होकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में उतरना है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रमुख, संभाग संगठन मंत्री, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, विस्तारक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा कार्यक्रम प्रमुख उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment