प्रदेश में बढ़ते अपराध एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा करेगी प्रदेश सरकार का पुतला दहन

राजनीति Jan 20, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा महामंत्री मुकेश सिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि कल 21 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे राजबाडा पर प्रदेश में हो रहे लगातार जघन्य अपराधों  व बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।

आपने बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और वे जघन्य अपराध, हत्याएं कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसकी कड़ी निंदा करते हुए विरोध करते हैं। विरोध स्वरूप कल पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। इंदौर में दोपहर 2:00 बजे, राजवाड़ा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा एवं भाजपा नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। पुतला दहन के कार्यक्रम में अपने अपने विधानसभा क्षेत्रो से वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment