नेताप्रतिपक्ष भार्गव द्वारा किये गए आपत्तिजनक शब्द प्रदेश के दिव्यांगों का अपमान, भाजपा माफी मांगे : सुरेन्द्र चौधरी
खबरनेशनKhabarnation
भोपाल, मप्र विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष गोपाल भार्गव द्वारा सागर प्रवास पर कांग्रेस सरकार को लेकर की गयीं टिप्पणी पर मप्र कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चैधरी ने भार्गव को आढ़े हाथों लेते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पन्द्रह वर्षो तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं का घमंड सातवें आसमान पर है।
चैधरी ने कहा कि मप्र विधानसभा में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव खुद लंबे समय तक प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री रहे हैं उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी की सरकार के लिए जिन आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है उन शब्दों को उन्ही की पार्टी की केंद्र सरकार दो वर्ष पूर्व असंवैधानिक व आपत्तिजनक घोषित कर चुकी हैं।
श्री चैधरी ने कहा कि नेताप्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के द्वारा आपत्तिजनक व असंवैधानिक शब्दो के प्रयोग किये जाने से प्रदेश के हजारों दिव्यांग आहत हुए हैं उन्हें तत्काल ऐसे आपत्तिजनक व असंवैधानिक शब्दों के प्रयोग करने पर प्रदेश के दिव्यांगों से माफी मांगनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चैधरी ने कहा कि नेताप्रतिपक्ष भार्गव द्वारा कांग्रेस सरकार को निशाना बनाकर दिव्यांगों के लिये जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है वे शब्द उनकी तथा उनकी भारतीय जनता पार्टी की संकीर्ण मानसिकता को उजागर करती हैं कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पद पर होते हुए इतने गिरे हुए व आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग उनके द्वारा किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को नेताप्रतिपक्ष भार्गव के बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।