जनआशीर्वाद यात्रा 6 सितंबर को खण्डवा, हरदा और होशंगाबाद जिलों में

राजनीति Sep 05, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 6 सितंबर को खण्डवा, हरदा और होशंगाबाद जिलों में रहेगी।

       6 सिंतबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रातः 9.30 बजे खण्डवा के प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट करेंगे। सिंह 10 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रातः 11.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा जावर पहुँचकर मंचसभा को संबोधित करेंगे। 12.45 बजे जावर से पुनासा (मांधता) पहुँचकर मंचसभा, 1.45 बजे पुनासा से सिराली पहुँचकर मंचसभा, 2.45 बजे सिराली से खिरकिया पहुँचकर मंचसभा, 4.20 बजे खिरकिया से छीपाबड़, मुहाल कलां, नीम सराय, पीपल्या, मांदला, डबल फाटक, बारंगी, कांकरिया होते हुए मसनगांव पहुँचकर रथसभा, 5 बजे मसनगांव से गांगला, पालसनेर, कडोला उबारी होते हुए हरदा पहुँचकर रोड शो और रथसभा, 6.30 बजे हरदा से उड़ा, खिड़कीवाला होते हुए चारखेड़ा पहुँचकर रथसभा, 7 बजे चारखेड़ा से टिमरनी पहुँचकर रथसभा, 7.45 बजे टिमरनी से छिदगांव, डेटी होते हुए पगढाल में रथसभा, 8.30 बजे पगढाल से रावन पीपल, धामनियां, भरलाय होते हुए सिवनी मालवा में विशाल सभा को संबोधित कर जनआशीर्वाद लेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment