भाजपा ने मनाया जन्माष्टमी पर कुशभाऊजी ठाकरे का जन्मदिन.....

राजनीति Sep 03, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  

’शांतिपथ स्थित प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जयंती मनाई’......

’कुशल संगठक और अदभूत प्रतिभा के धनी थे ठाकरेजी... जयपाल सिंह चावड़ा.....’

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेश राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, कुशल संगठक श्रद्धेय कुशाभाऊजी ठाकरे का तिथि के अनुसार जन्माष्टमी पर आज भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने शांतिपथ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनायी ।

 इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरेजी कुशल संगठक थे, वह अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। उनके द्वारा लाखों कार्यकर्ता तैयार किए गए। भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रारंभ को जिस तरीके से ठाकरेजी ने कढा़ संघर्ष करके खडा़ किया था, उसी का परिणाम है आज हम सब भारतीय जनता पार्टी को इस मुकाम पर देख रहे है। 

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि  ठाकरेजी के द्वारा  संगठन के विस्तार के लिए उठाए गए  कदमों पर चलकर भाजपा का कार्यकर्ता एक सफल राजनीतिक कार्यकर्ता बना है। उनके द्वारा तैयार किए गए कई कार्यकर्ता आज देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी उनके त्याग व तपस्या को कभी भुला नहीं सकती ।

इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री  जयपालसिंह चावड़ा,  गोपीकृष्ण नेमा, विधायक सुदर्शन गुप्ता,रमेश मेंदोला,  महेंद्र हार्डिया, उमेश शर्मा, घनश्याम शेर,  कमल बाघेला,  बबलू शर्मा,घनश्याम काकाणी, कमलेश नाचन,  मंजूर अहमद,  विजय मालानी,  हरीश डाबानी,  रामदास गर्ग, राजेन्द्र सातालकर,  मुकेश अग्रवाल,  दिनेश खंडेलवाल,  टीकम जोशी,  फिरोज अली साइकिल वाला, अमित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठाकरे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ठाकरेजी अमर रहे के नारे लगाकर उनकी जयंती मनाई ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment