कांग्रेस ने विकास के लिए कुछ नहीं किया: शिवराज

राजनीति Sep 03, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
मुख्यमंत्री ने चितरंगी में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विकास के प्रति उदासीनता को लेकर कांग्रेस की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से यहां कांग्रेस विधायक हैं, लेकिन इस दौरान विकास के मामले में क्षेत्र उपेक्षित रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। इस बीच जब कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने और मौखिक रूप से समस्याएं बताने की कोशिश की, तो मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि मुझे आपकी समस्याओं की जानकारी है। मैं इन समस्याओं को हल करने के लिए प्रयास भी करूंगा, लेकिन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इस बार भाजपा का विधायक चाहिए। गौरतलब है कि चितरंगी और सिंहावल दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में फिलहाल कांग्रेस के विधायक हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment