जनता की सेवा के लिए हाजिर हूं, पर आपका समर्थन और आशीर्वाद चाहिए: मुख्यमंत्री

राजनीति Sep 03, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
सिंगरौली और सीधी जिलों में पहुंची मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की जनआशीर्वाद यात्रा

 

      सिंगरौली/सीधी। आप लोगों की बची हुई समस्याओं की जानकारी मुझे हैं। मैं आपके लिए और बेहतर करना चाहता हूं, लेकिन इसके लिए मुझे आप सभी का समर्थन और आशीर्वाद चाहिए। यह बात रविवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सिंगरौली और सीधी जिलों में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित विभिन्न सभाओं में स्थानीय लोगों से कही। उन्होंने कांग्रेस को क्षेत्र और प्रदेश के विकास के प्रति उदासीन रहने पर फटकार भी लगाई।

      मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को सिंगरौली जिले के चितरंगी से शुरू हुई। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से चितरंगी पहुंचे। हेलीपेड पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। हेलीपेड से मुख्यमंत्री एक जुलूस के रूप में सभा स्थल के लिए रवाना हुए। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री का फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच से उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए चैथी बार विजय के लिए आशीर्वाद मांगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment