जब तक शरीर में जान है बहनों के लिए काम करता रहूँगा : मुख्यमंत्री

राजनीति Aug 31, 2018

खबरनेशन/Khabarnation मुख्यमंत्री निवास पर कमल शक्ति अभियान को लेकर हुआ संवाद कार्यक्रम

                भोपाल। भगवान ने भाई बहन का पवित्र रिश्ता बनाया है। इस रिश्ते के साथ मैं प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए काम कर रहा हूँ। मैंने जब से होश संभाला महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है और जब तक शरीर में जान है तब तक प्रदेश की बहनों के लिए काम करता रहूँगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर ‘कमल शक्ति’ के संवाद समारोह में कही। इस समागम में प्रदेश के ग्वालियर चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर और इंदौर संभागों से आई सैकड़ों बहनें शामिल हुईं।

                मुख्यमंत्री निवास पर कमल शक्ति अभियान के संबंध में आयोजित महिला समागम का शुभारंभ डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, स्व.अटलबिहारी वाजपेयी एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्रों के समक्ष दीप जलाकर किया गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, मुख्यमंत्री की साधना सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस, पार्टी की प्रदेश मंत्री  कृष्णा गौर एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर ने दिवंगत नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment