मोदी सरकार ने आम लोगों की कमर तोड़ी: अजय सिंह

राजनीति Aug 31, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने और रूपए की कीमत गिरने से घर का बजट बिगड़ा
यू.पी.ए. के समय साइकिल पर चलने वाले मुख्यमंत्री अब 3 करोड़ के रथ पर चढ़कर मांग रहे हैं जन-आशीर्वाद

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा इसका पुरजोर विरोध हो ताकि दिल्ली का सिंहासन हिल उठे

भोपाल,  नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के साथ डॅालर मजबूत होने और भारतीय रूपयों की आजादी के बाद सबसे निम्नतम स्तर होने पर कहा है कि मोदी सरकार की नीतियों ने आम नागरिकों की कमर तोड़ दी और उनके घर का बजट ध्वस्त कर दिया। सिंह ने आम कांग्रेस जनों और जनता से अपील की है कि वह मोदी सरकार के इस घर बजट बिगाड़ू नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर पुरजोर विरोध करें ताकि दिल्ली का सिंहासन हिल जाये। नेता प्रतिपक्ष सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि यू.पी.ए. सरकार के समय पेट्रोल, डीजल की कीमत में आंशिक वृद्धि होने पर साइकिल चलाते थे वे अब 14 रूपए और 10 रूपए की वृद्धि होने पर 3 करोड़ के रथ पर सवार होकर जन-आशीर्वाद मांग रहे हैं।      

    नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि दिसंबर 2017 में पेट्रोल 74 रूपए और डीजल 60 रूपए पर था आज पेट्रोल 84 रूपए 21 पैसे और डीजल 74 रूपए पर पहुंच गया। दो साल में मोदी सरकार की नीतियों ने पेट्रोल में दस रूपए और डीजल 14 रूपए की वृद्धि कर दी। नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि जब 2014 में पेट्रोल, डीजल के भाव में कमी हुई तो प्रधानमंत्री ने बड़े गर्व से ट्वीट किया था कि ''हमने जब से सरकार बनाई है तब से पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कमी आई है। देश के सामने जो बाधाऐं हैं उसे हम हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं'' यही मोदी, मनमोहन जी की सरकार के समय पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि पर कहते थे कि देश कराह रहा है। मोदी जी अपने राज में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि पर अब मौन क्यों हैं, क्योंकि उनके मुताबिक तो मौनी बाबा मनमोहन थे। सिंह ने कहा कि जुमलों के मसीहा मोदी जी ने पिछले 70 सालों में पहली बार देश की जनता को सरेआम ठगा है।

   सिंह ने कहा कि यह वृद्धि बताती है कि देश की जनता को अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने कितना बड़ा धोखा इस देश के लोगों के साथ किया है। सिंह ने कहा कि आज रसोई गैस 900 रूपए सिलेंडर हो गया। प्रतिदिन लोगों के जीवन में उपयोग में आने वाली इन वस्तुओं के दामों में भारी वृद्धि से मोदी सरकार ने घर की रसोई को गहरा आघात पहुंचाया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस वृद्धि से भारतीय जन मानस हलाकान हो गया है।सिंह ने कहा कि किसानों की आय 2022 तक दुगुना करने वाले मोदी जी जिस डीजल का दाम बढ़ा रहे हैं यह उसकी आय को दुगुना करे या उसे कम करेगा।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि अच्छे दिन लाने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता को इतने बुरे दिन दिखाएंगे कि उन्होंने देश का रूपया मजबूत करने की बजाए अमेरिका का डॉलर मजबूत कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारतीय रूपया आज सबसे निम्नतम स्तर पर है जो मोदी सरकार के लिए शर्मनाक है।

 सिंह ने कहा कि आज हमारे देश में जाति, धर्म, कश्मीर और ऐसे मुद्दे साजिशन उठवाए जा रहे हैं जो मोदी सरकार की कारगुजारियों से लोगों का ध्यान हटा सकें। मोदी की नोटबंदी की पोल खुद आर.बी.आई. ने खोल कर रख दी। कालेधन का भ्रम जाल फैलाकर नोटबंदी की गई कि बाजार में प्रसारित भारतीय करेंसी का शत-प्रतिशत करेंसी वापस रिजर्व बैंक में जमा हो गई। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में मोदी ने दो बड़े घोटाले इस देश को दिए एक नोटबंदी और दूसरा राफेल घोटाला। इन पर पर्दा डालने मोदी सरकार बेर्शमों के साथ इस देश के लोगों को आपसी झगड़ों में उलझा रही है। उन्होंने कहा कि देश को विस्फोट के मुहाने पर पहुंचाने में मोदी सरकार का षडयंत्र इस देश के लोकतंत्र और यहां की आजादी को छीनने की खतरनाक कोशिशों में लगी है जिसका विरोध देश के हर नागरिक को करना चाहिए। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment