दिग्विजय के साथ जो बर्ताव किया वो दुखद

राजनीति Aug 30, 2018

खबरनेशन/khabarnation  
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पात्रता के बाद भी बंगला ना आवंटित करने पर एक पत्र लिखा है। सिंह ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री पर इस मामले में दोहरी नीति का पालन करने और राजनैतिक दुर्भावना पर चलने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 10 साल मुख्यमंत्री रहे आदमी के साथ आपने जो बर्ताव किया है वो दुखद है। उन्होंने कहा कि उमा भारती इस वक्त उत्तर प्रदेश से सांसद है और वहीं के कोटे से केन्द्र में मंत्री भी हैं जब कि दिग्विजय सिंह आज भी मध्यप्रदेश से ही सांसद हैं।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment