जनआशीर्वाद यात्रा 27 को झाबुआ जिले में
खबरनेशन/Khabarnation भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 27 को झाबुआ जिले में पहुंचेगी। 27 अगस्त को मुख्यमंत्री जी प्रातः 11 बजे अलीराजपुर पहुँचकर रोड शो एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। 12.45 बजे अलीराजपुर से आंबुआ पहुँचकर रथसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 1.30 बजे जोबट पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनआशीर्वाद यात्रा 2.00 बजे जोबट से उदयगढ़ होते हुए 3.30 बजे राणापुर में रथसभा संबोधित कर जनआशीर्वाद लेंगे। 4.15 बजे पारा पहुंचकर रथसभा एवं 5 बजे झाबुआ में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 7 बजे मेघनगर में रथसभा एवं 7.20 बजे थांदला में विशाल जनसभा को संबोधित कर जनआशीर्वाद लेंगे। आप रात्रि विश्राम झाबुआ में करेंगे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!