कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया: शिवराजसिंह चौहान

राजनीति Aug 24, 2018

खबरनेशन/Khabarnation   मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विभिन्न सभाओं में अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने 60-65 सालों के शासन में विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में सड़कों के विकास पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है। किसानों के लिए किए जा रहे प्रयासों की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों को जीरो परसेंट ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री ने जहां उमरबन में कॉलेज खोले जाने की घोषणा की, वहीं कुक्षी में कहा कि सरकार जल्द ही बदनावर तक नर्मदा नदी का पानी पहुंचाने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने उमरबन, कुक्षी सहित जिले के अन्य क्षेत्रों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने विभिन्न सभाओं में उपस्थित लोगों से कहा कि आप हर बार कांग्रेस को जिताते हैं, इस बार भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर जिताएं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment