भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई

राजनीति Aug 22, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  आपसे जनता का सीधा जुड़ाव है आप उन सभी को भाजपा से जुड़ने के लिये प्रेरित करे- गोपीकृष्ण नेमा

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी डॉ. महेश गुप्ता व नगर संयोजक डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने चिकित्सा प्रकोष्ठ की एक वृहद बैठक ली।

बैठक में गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि आप सभी चिकित्सा जगत से जुड़े सम्मानीय बंधु है। आपका कार्यक्षेत्र विस्तृत होकर जनता की सेवा से सीधा जुड़ा हुआ है, मैं आज इस बैठक में आप सब लोगों से आग्रहपूर्वक कहता हूं कि आप लोगों से एक्सट्रा समय नहीं चाहता हूं और ना ही पार्टी को आप लोगों से किसी तरह का कोई आर्थिक लाभ चाहिए। आप सभी जनता जर्नादन की सेवा में लगे रहते हो, आप पर लोग भरोसा व विश्वास करते है, आपकी कही हुई बात समाज में व लोगों के मन में महत्व रखती है। इसलिये आप सभी आपसे जुड़े हुए सभी लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिये प्रेरित करे एवं भाजपा के पक्ष में कार्य करने के लिये प्रेरित करें। यहीं आप सभी चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारतीय जनता पार्टी के प्रति सच्ची सेवा होगी। 

बैठक में डॉ. महेश गुप्ता, डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव, डॉ. पाल, डॉ. अविनाश पटवारी, डॉ. एल.ओ. पाटिल, डॉ. योगी, डॉ. सुरेश डोलवे सहित नगर सह-संयोजक एवं मंडल संयोजक डॉक्टरगण उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment