भाजपा जिला इंदौर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक संपन्न

राजनीति Aug 22, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  इंदौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजाराम गोयल, महामंत्री नरेन्द्र मल्हार एवं यशवंत जाधव ने बताया भाजपा कार्यालय इंदौर पर मोर्चे की कामकाजी बैठक की शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल रेडवाल,लक्ष्मीनारायण साहू, कुंदन सोनी, संगीता सेनी, मंजुला पाटीदार,राधा कुशवाह, बबीता वर्मा, मोना पटेल ने की।

स्वागत भाषण पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजाराम गोयल ने देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हमारे सभी मोर्चा के साथियों को आने वाले समय में महत्वपूर्ण विधानसभा और लोकसभा चुनावों को मददेनजर रखते हुए महती भूमिका निभाना होगी। संगठन ने हमारे मोर्चे को बहुत महत्वपूर्ण भूमिका दी है। उसे हमें ईमानदारी, लगनशीलता, निष्ठापूर्वक पूर्ण करनी होगी। क्यों कि इस बार 200 पार का नारा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दिया है। उसे पूर्ण करने के लिये हमें आज से ही कमर कसनी होगी और पूरे जिले में हमें भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाना होगा। 

प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मांगीलाल रेड़वाल ने कहा कि हमारा मोर्चा आने वाले समय में जिला सम्मेलन करने वाला है। जिसमें पूरे जिले के करीब 30 हजार मोर्चे के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। हमारे जिले के सभी विधानसभा के प्रत्येक 945 बूथों से मोर्चे के 30 भाजपा कार्यकर्ता उक्त जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। जिसे हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान संबोधित करेंगे। इस अवसर पर हमारा मोर्चा मा. मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी को पिछड़ा वर्ग को पिछड़ा वर्ग को विशेष संवैधानिक दर्जा देने के लिये धन्यवाद प्र्रेषित करेंगे।

बैठक को लक्ष्मीनारायण साहू, कुंदन सोनी, संगीता सोनी,  मुंजला पाटीदार, राधा कुशवाह, बबीता वर्मा और मोना पटेल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला कार्यालय मंत्री विष्णुप्रसाद शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी  मुकेश जरिया,  सुरेश जायसवाल, सदाशिव पारिया, मंडल अध्यक्ष संतोष सुले, रूपेश वाघमोड़े,  विमल कौशल, शंकरलाल आंजना, अजबसिंह पटेल, शिवनारायण मकवाना, श्री राजकपूर वर्मा, देवकरण चांदेर, प्रभु गुर्जर, देवराम पाटीदार,राजेश चन्दोरे, गोपाल पटेल, लखन पटेल सहित मोर्चे के जिला पदाधिकारी, महामंत्री कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे।

बैठक के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयीजी को 2 मिनिट को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

बैठक का संचालन महामंत्री नरेन्द्र मल्हार ने किया और आभार महामंत्री जसवंतसिंह जाधव ने माना।

Share:


Related Articles


Leave a Comment