संवेदनाएं या राजनैतिक लाभः?

राजनीति Aug 22, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 10 अस्थि कलश कल भोपाल पहुँचे और इन को मध्यप्रदेश की नदियों में विसर्जित किया जायेगा। इन अस्थि कलश को लेकर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह कल दोपहर बाद नई दिल्ली से स्टेट हैंगर पहुंचे। नौ अस्थि कलश का विसर्जन आज ही किया जायेगा और 10 वें का विसर्जन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 25 अगस्त को नर्मदा नदी में करेंगे। कांग्रेस ने कहा कि इस तरह से अटलजी के अस्थि कलश का विसर्जन कर के भाजपा राजनैतिक लाभ उठाना चाहती है। इस के जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अटलजी जन मन के नेता थे और उन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Share:


Related Articles


Leave a Comment