कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या से शिखर पर पहुंची पार्टी : राकेश सिंह

राजनीति Aug 05, 2018

खबरनेशन/Khabarnation   जिला प्रवास कार्यक्रम अंतर्गत रायसेन, विदिशा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

o   आज हमारी अधिकांश राज्यों सहित केन्द्र में सरकारें है लेकिन हमारा लक्ष्य अभी बाकी है।

o   हमें लंबी यात्रा तय करनी है। केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य जहां हमारे कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याएं की जा रही है वहां भी हमें सरकार बनानी है क्योंकि वहां राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं का संघर्ष इस हद तक जारी है। कि लाशों के ढेर के बीच से भी वंदे मातरम और भारत माता की जय सुनाई दे रही है।

o   जनआशीर्वाद यात्रा में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में चौथी बार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी आज हमें जिस विस्तृत और विशाल स्वरूप में दिखाई दे रही है, उसके पीछे कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या और बलिदान है। कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन, परिवार और सर्वस्व छोड़कर पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को यथार्थ में बदलने के अभियान को गति दी है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने शनिवार को रायसेन और विदिशा जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सिंह ने जिला स्तरीय बैठक, तथा विधानसभा क्षेत्रवार बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से चर्चा की। 

                 राकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को विकसित होते और विशाल रूप ग्रहण करते हुए देखा है। प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जहां स्व.कुशाभाऊ ठाकरे जैसे तपस्वी को चने खाकर, बैलगाड़ियों से यात्रा करते और पार्टी के लिए परिश्रम करते देखा है, तो वहीं राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया को महलों से निकलकर, आमजन के बीच पहुंचकर लोकमाता बनते हुए भी देखा है। प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि नानाजी देशमुख, सुंदरलाल पटवा और प्यारेलाल खंडेलवाल जैसे नेताओं के परिश्रम के बलबूते आज पार्टी विशाल वट वृक्ष की तरह विस्तृत हो गई है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment