युवा संकल्प सम्मेलन संपन्न

राजनीति Aug 05, 2018

खबरनेशन/Khabarnation
स्वच्छता में भोपाल नंबर दो आने पर आलोक शर्मा त्रिशुल और गदा से सम्मानित

 भोपाल  भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा युवा संकल्प सम्मलेन सनसिटी गार्डन हलालपुरा बस स्टैंड, लालघाटी भोपाल में आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर आलोक शर्मा, सांसद आलोक संजर तथा जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

 युवा संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद आलोक संजर ने कहा कि देश में कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज भारतीय जनता पार्टी 19 राज्यों की सरकारों में है। आज हम सभी संकल्प लें कि अबकी बार 200 पार का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को पूरा करना है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र पिछली बार हमारे हाथ से निकल गयी थी परंतु इस पर यह चूक नहीं होना है। कार्यकर्ता कमर कस कर आने वाले विधानसभा चुनाव में उतार जाए और भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमतों से विजयी बनाए।

                  महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की प्रदेश भर में निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा में प्रदेश की जनता ने बड़ी संख्या में स्वागत सत्कार किया है। भोपाल में 25 सितंबर को जनआशीर्वाद यात्रा पहुंच रही है इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। हमें संकल्प लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाना है और जनआशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत करना है। उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पहले भी काफी काम हुआ है। महापौर रहते लगातार आगे भी काम कर रहा हुं। मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता तक अवश्य पहुंचाए। इस बार कार्यकर्ताओं को उत्तर विधानसभा से भाजपा का विधायक जीताकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के हाथ मजबूत करना है।

   जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि विधानसभा तैयारियों को लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी के अंचल में लाना है और प्रदेश में शिवराजसिंह चैहान को मुख्यमंत्री बनाना है।

    स्वच्छता में भोपाल देश में नंबर 2 आने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल महापौर श्री आलोक शर्मा को लगातार दूसरी बार सम्मानित कर भोपाल का मान और सम्मान बढ़ाया है। उत्तर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं ने श्री आलोक शर्मा का जोरदार स्वागत कर भगवान शिव का त्रिशूल और हनुमानजी की गदा से सम्मानित किया।

                  इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल, विकास विरानी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  अंशुल तिवारी, अशोक सैनी, राजेन्द्र गुप्ता, जगदीश यादव, उत्तर विधानसभा के प्रभारी अभय पंडित, पंकज चैकसे गोपाल तिवारी, घनश्याम कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष विनोद चैरसिया, हरि ओम ओसारी, विकास सोनी, युवा मोर्चा के जिले के उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, जोन अध्यक्ष मनोज राठौर, महेश मकवाना, उत्तर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठ के संयोजक व उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment