जनआशीर्वाद यात्रा 5 अगस्त को नीमच एवं मंदसौर में
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 5 अगस्त को उज्जैन संभाग के नीमच एवं मंदसौर जिलों में रहेंगी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 5 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे हेलिकाॅप्टर द्वारा मनासा विधानसभा के कुकडेश्वर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। 10.50 बजे पिपलियाघोटा, हाड़ीहपपल्या, हासंपुर फंटा होते हुए मनासा पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 11.50 बजे अल्हेड में रथसभा के पश्चात् बांगरोड, लासुर होते हुए मोरवन पहुंचकर दोप. 12.50 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 1.45 बजे सरवानिया महाराज में सभा को संबोधित कर उपरेडा, मोडी, बरखेड़ा कामलिया होते हुए 2.20 बजे जावद पहुंचकर जनआशीर्वाद लेंगे। यात्रा जावद से सुवाखेड़ा, डुगलावदाफंटा, कनावटी होते हुए 4.30 बजे नीमच में मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित कर जनआशीर्वाद लेंगे। 5 बजे जीरन में रथसभा के बाद कुचरोद होते हुए 5.35 बजे मल्हारगढ़ में जनसभा, 6.45 बजे नारायणगढ़ में रथसभा, 7.15 बजे पिपल्या मण्डी में रथसभा, 7.30 बजे बहिचैपाटी में रथसभा को संबोधित कर जनआशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम मंदसौर में करेंगे।