भाजपा के राज में 2000 बेरोजगारों ने आत्महत्या की: अजय सिंह
खबरनेशन/Khabarnation
युवा सावधान 4 अगस्त को फिर से रोजगार के नाम पर ठगा जाएगानेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो वे लाइव टेलीकास्ट में बताएं की प्रदेश में कितने नौजवान बेरोजगार है
भोपाल, दिनांक 03 अगस्त 2018। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने युवाओं से कहा है कि सावधान रहें चुनाव में वोट लेने 4 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार एक बार फिर प्रदेश के युवाओं को ठगने जा रही है। उन्होंने कहा की पिछले 15 साल में 2 हजार बेरोजगार युवाओं ने आत्महत्या की है जिसके लिए सीधे जिम्मेदार मुख्यमंत्री है । नेता प्रतिपक्ष सिंह कहा की मुख्यमंत्री में अगर हिम्मत है तो वे कल अपने स्वरोजगार सम्मेलन मे लाइव टेलीकास्ट में बताएं की आज प्रदेश मे कितने नौजवान बेरोजगार है और उन्होंने पिछले 15 साल मे उनकी शिक्षा के अनुसार कितने लोगो को रोजगार दिया।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में कुल 1 करोड़ 41 लाख युवा है । इसमें 2015 मे पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 15.60 लाख थी जो दिसंबर 2017 में बढ़कर 24 लाख हो गई। याने हर साल साड़े चार लाख युवा बेरोजगार हो रहे है और सरकार चुनावी साल में एक दिन में एक लाख युवाओं को रोजगार देने का दावा कर रही हैं जो युवाओं के सपनो के साथ छलावा है। सिंह ने कहा कि एक अगस्त को सरकार द्वारा इंटरनेशनल जाब फेयर लगाया था इसमें एक भी युवा को रोजगार नहीं मिला क्योंकि इसमं बी.ई., बी.ए., एम.ए., बी.एस.सी., पास जो युवा गए थे उन्हें चौकीदार, डिलेवरी बाय, जैसे पद आफर किये गए। इसमें भी उनसे अनुभव मांगा गया। सिंह ने कहा की 4 अगस्त को भी युवाओं के साथ फिर यही छलावा होने वाला है।
सिंह ने कहा की एन.सी.आर.बी. की रिपोर्ट है जिसमें 2001 में आत्महत्या करने वाले युवाओं की संख्या 84 थी जो 2016 मैं बढ़कर प्रतिवर्ष 579 हो गई। सिंह ने कहा की यह आंकड़े बताते है की शिवराज सरकार युवाओं को रोजगार देने मं पूरी तरह असफल सिद्ध हुई जिसके कारण नौजवानो में हताशा बन रही हैं।
सिंह ने कहा की रोजगार देने के लिए मेले लगाने वाली सरकार वर्ष 2017 में 24 लाख शिक्षित बेरोजगारे में से केवल 422 को 2017 में रोजगार दे पाये। श्री सिंह ने सवाल किया की यदि शिवराज एक दिन में एक लाख युवाओं को नौकरी दे सकते हैं तो 14 सालों से वे अब तक चुप क्यों बैठे रहे। यदि एक साल में एक लाख को रोजगार देते तो आज प्रदेश में 15 लाख युवाओं को नौकरी मिल गई होती। यदि युवाओं को बैंक स्वरोजगार के लिये पैसा दे रहे हैं तो यह युवाओं की अपनी प्रतिभा और लोन चुकाने की क्षमता पर दे रहे है। सभी विभाग बीते 14 सालों में अपने यहा भर्ती की संख्या बतायें तो यह भी सामने आ जायेगा की कितनो को रोजगार मिला। मुख्यमंत्री ठेकेदार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के जरिए प्रदेश ठगा गया। मुख्यमंत्री के बेटे ने डेयरी लगाई विदिशा में क्या किसी और युवा को इतना बड़ा डेयरी फार्म लगाने में शिवराज ने मदद की ,अन्य कोई बैंक किसी और युवा को इतनी मदद करता।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा की विकास के सारे दावे झूठे हैं। यदि नौजवानो के पास काम नहीं है तो रोजगार विहीन विकास प्रदेश के भविष्य के लिए घातक है।