आशीर्वाद देने जनता को बुलाने की अपेक्षा कांग्रेस के अहंकार का प्रतीक: मुख्यमंत्री

राजनीति Jul 31, 2018

आदिवासी अंचल में जनआशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


खबरनेशन/Khabarnation 

o   लेकिन मेरे लिए तो मध्यप्रदेश मंदिर और जनता भगवान है

o   चौथी बार हम विकसित मध्यप्रदेश को समृद्ध प्रदेश बनायेंगे

o   पारंपरिक वेशभूषाओं में लोक कलाकारों ने की भागीदारी

o   लोक कलाकारों की मंडलियों को 25-25 हजार रूपए देने की घोषणा

o   शिक्षकों की भर्तियों में 50 प्रतिशत बेटियों को जगह

o   रथसभाओं में आदिवासी बंधुओं का दिखा उत्साह

                अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अहंकार में डूबी हुई है, इसीलिए उसके नेता दंभ में चूर होकर यह कहते है कि हम जनता के बीच आशीर्वाद लेने नहीं जायेंगे, जनता हमें खुद आशीर्वाद देने आयेगी। कांग्रेस नेताओं का यह कथन उनके अंहकारी होने को दर्शाता है। लोकतंत्र में जनता भगवान होती है और नेता उसका सेवक होता है। मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, यहां की जनता मेरी भगवान है और उनका पुजारी शिवराजसिंह चैहान है। यह बात मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने जनआशीर्वाद यात्रा में आदिवासी अंचल अनुपपूर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

                मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान आज आदिवासी जिले की पुष्पराजगढ़, अनुपपुर और कोतमा विधानसभा में जनआशीर्वाद यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान के घर पर आशीर्वाद लेने के लिए जाना पड़ता है। जनता ने हमें तीन बार आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर दिया। चैथी बार हम विकसित मध्यप्रदेश को समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के लिए आशीर्वाद लेने निकले है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को मेरा जनता से आशीर्वाद लेना भी आंखों में चुभ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अंहकार और सामंतवादी सोच से डूबी हुई है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी गरीबी हटाने की बात करते रहे, लेकिन दुर्भाग्य से गरीबी नहीं हटी, गरीबी के बजाए कांग्रेस ने गरीबों को हटाने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आवास योजना के माध्यम से गरीबों के सिर पर पक्की छत सुनिश्चित की है, वहीं मध्यप्रदेश सरकार संबल योजना के माध्यम से गरीबों की चिंता कर रही है। अब मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी आदिवासी, गरीब बिना आवास नहीं रहेगा। रहने के लिए उन्हें जमीन पर पट्टे दिए जायेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment