जिला पंचायत इंदौर वार्ड क्रं 3 के भाजपा प्रत्याशी का धुंआधार प्रचार

राजनीति Jul 30, 2018

खबरनेशन/Khabarnation

 

 

इंदौर 30 जुलाई 2018/जिला पंचायत वॉर्ड क्रमांक 3 चुनाव प्रभारी गोपालसिंह चौधरी, चुनाव संचालक रवि  रावलिया, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि जिला पंचायत उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी घनश्याम कैलाशचंद्र पाटीदार (बाबूजी ) ने सुबह 10 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से आशिर्वाद लेने के लिए क्षेत्र के सनावदिया से धुंआधार प्रचार शुरू किया और उनके साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए l सभी ने घर घर जाकर संपर्क करके भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा l

स्थानीय निवासियों ने घनश्याम जी का जोरदार स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कर विजयी श्री का आशिर्वाद दिया l जन संपर्क आगे देवगुराडिया से बढ़िया कीमा  होते हुए क्षेत्र के माली खेड़ी पर समाप्त हुआ l

 घनश्याम पाटीदार ने सभी मतदाताओं से रिकार्ड बहुमत से जिताने का आशीर्वाद मांगा l

इस अवसर पर मुख्य रूप से राऊ के पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  जीतू जिराती, चुनाव प्रभारी गोपालसिंह चौधरी, चुनाव संचालक रवि रावलिया, जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, देवराज सिंह परिहार, मधु वर्मा, महेंद्र ठाकुर,सुश्री कविता पाटीदार,  मुकेश पवार,  घन श्याम नरोलिया, श्रवण चावड़ा, श्रीमति भारती पाटीदार, श्रीमती संगीता कॉलते, रामस्वरूप गहलोत, नरेंद्र मल्हार,  दिनेश मल्हार, विष्णुप्रसाद शुक्ला, जनपद सदस्य  लक्ष्मीनारायण रावलिया, रूपेश पटेल, विक्रम सिंह मल्हार, रमेश शर्मा, देवेंद्र नागर, रूपेश मंडलोई, सुरेश यादव, नरेंद्र सिंह चौहान, श्री विजेंद्र जाट, श्री टिकम सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा, सुन्दर लाल मालवीय, विनोद सिसोदिया, सतीश जी, जिले के अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र कं 3 के जनपद सदस्य, सरपंचगण कार्यकर्ता व रहवासीगण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment