भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के नगर पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी घोषितघोषणा के साथ ही प्रथम बैठक संपन्न
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर 30 जुलाई,2018/भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के नगर संयोजक जगमोहन वर्मा ने भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं मा. विधायकगणों की सहमति से भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के नगर पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की।
6 नगर सह-संयोजक मोतीलाल खत्री, लोकेन्द्र लड्ढा, प्रदीप देशपाण्डे, भूपेन्द्र अडसूरे, होलासराय सोनी, मनोहरसिंह मेहता बनाये गये।
21 कार्यकारिणी सदस्य :- विशाल शर्मा, कृष्णकांत(बाला) चौहान, कैलाश जोशी, महेश चौकसे, घनंजय गुंजाल, जगदीश देवलिया, विनोद भादेकर, किशोर सराठे, जितेन्द्र(जीतू) पालीवाल, वैंक्टेश्वर(विकास) शर्मा, शोएब खान, सुनिल बुंदेला, अतुल पाठक, अभय यादव, दिनेश गर्ग, रमेश भारद्वाज, विजय पाण्डे, राजेन्द्र कैलोनिया, सुश्री द्रोपदी रिझवानी सुश्री साधना राज, खेमचन्द्र शादीजा बनाये गये, साथ ही 9 विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की व नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रकोष्ठ के उददेश्य पर प्रकाश डाला व कहा कि हमारा कार्य क्षेत्र सेवा भावना का है, हमारे जितने भी किसान भाई है, उनका काम अनाज की बुआई से लेकर उत्पादन तक प्रकोष्ठ से ही पढ़ता है इस कार्य में आने वाली जितनी भी दिक्कते है हमें उन्हें दूर करने हेतु मदद करना है।
प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक में जगमोहन वर्मा ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में हमें बहुत सारे कार्य करना है, जिससे समाज के लोगों की अधिक से अधिक सेवा हो सके, साथ ही कहा कि हमारा प्रकोष्ठ प्रदेश में अपने कार्य को लेकर अलग ही छाप छोड़ेगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे, प्रकोष्ठ की आगामी बैठक 2 सितम्बर 2018 को भाजपा कार्यालय, इंदौर पर आयोजित की गई है।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सह संयोजक प्रकाश रत्नपारखी, कंचनसिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेखर किबे, सुभाष मांडगे, घनश्याम पटेल उपस्थित थे।
संचालन प्रकोष्ठ के नगर संयोजक जगमोहन वर्मा ने किया एवं आभार मनोहरसिंह मेहता ने किया।