2 अगस्त को प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में किसान मोर्चा की दस हजार चौपालें लगेगी: रावत

राजनीति Jul 31, 2018


खबरनेशन/Khabarnation
               

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा 2 अगस्त को प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में किसान चैपाल आयोजित करेगा। इन चौपालों में केन्द्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे और प्रदेश सरकार तथा केन्द्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं, उपलब्धियों से रूबरू करायेंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  रणवीर सिंह रावत ने बताया कि 2 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 50 चौपाले लगाकर प्रदेश में दस हजार से अधिक चौपालों के माध्यम से किसानों से किसान मोर्चा जीवंत संपर्क करेगा। इस अवसर पर किसानों को मुख्यमंत्री की किसानों के नाम पाती, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का संदेश भेंट किया जायेगा। चौपाल में मुख्यमंत्री का किसानों को संबोधन तथा किसान चालीसा का वीडियो भी प्रसारित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चौपाल चर्चा में जो सुझाव क्षेत्रीय किसान देंगे उन्हें सुझाव पत्रक में दर्ज किया जायेगा। जिन्हें पार्टी के चुनाव दृष्टि पत्र में सम्मिलित किया जायेगा।

                उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को किसान चौपाल में भाग लेने केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार टीकमगढ़, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर,  विक्रम वर्मा धार,  गौरीशंकर बिसेन बालाघाट, गणेश सिंह सतना, प्रदेश की मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस बुरहानपुर, सुश्री कुसुम मेहदेले पन्ना, दीपक जोशी बागली, हर्षनारायण सिंह सतना, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतानारायण शर्मा होशंगाबाद, रणवीर सिंह रावत भितरवार, श्रीमती रंजना बघेल धार, विष्णुदत्त शर्मा उमरिया, सरताज सिंह सिवनी, जीतू जिराती राऊ, प्रदीप लारिया नरयावली,कमल पटैल हरदा,  रजनीश अग्रवाल विदिशा,  कन्हईराम रघुवंशी पाडंूर्णा,  रामलाल रौतेल अनुपपुर, कैलाश पाटीदार खण्डवा, पदमसिंह ठाकुर रायसेन, संदीप श्रीवास्तव विदिशा, भंवरसिंह शेखावत बदनावर, रघुनाथ सिंह भाटी आष्टा,  ताराचन्द बावरिया छिंदवाडा, हेमंत हरित नीमच, श्रीमती अवंतिका जाट नीमच,  मथुरालाल डामोर रतलाम, श्रीमती संगीता चारल रतलाम, कानसिंह चैहान रतलाम, श्रीमती निर्मला भूरिया झाबुआ,कलसिंह भांबर झाबुआ, श्रीमती मंजू दादू नेपानगर, राकेश सोनकर सांवेर, मनोज पटेल देपालपुर,  करण सिंह वर्मा इच्छावर, संजय शाह टिमरनी, विजयपाल सिंह सोहागपुर, ठाकुरदास नागवंशी पिपरिया, रमेश दुबे चैरई, नानाभाऊ मोहोड सौंसर, नत्थन शाह छिंदवाड़ा,  चन्द्रभान सिंह छिंदवाड़ा,  सुशील तिवारी पनागर, श्रीमती प्रतिभा सिंह बर्गी, श्रीमती नंदनी मरावी सीहोरा, नारायण त्रिपाठी सतना, शंकरलाल तिवारी सतना,महेन्द्र बागरी पन्ना, रविराज यादव पन्ना,  महेन्द्रसिंह यादव पन्ना, मानवेन्द्र सिंह पन्ना, सतानंद गौतम पन्ना, श्रीमती पारूल साहू सुर्खी,  महेश राय बीना,  हरवंशसिंह राठौर बंडा, अभिषेक भार्गव रहली, श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी अशोकनगर, राजकुमार सिंह अशोकनगर, भानू सिंह   मुकेश तिवारी कुरवाई तथा इन्द्रशरण सिंह चौहान ब्यौहारी में किसान चैपाल में भाग लेंगे और किसानों से संवाद करेंगे। किसानों के सुझावों का चौपाल में स्वागत किया जायेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment